पन्ना। जिले की पत्रकारिता को सुदृढ़ करने लम्बे समय से कार्यरत पत्रकार संघ पत्रकार कल्याण परिषद मध्य प्रदेश की जिला इकाई पन्ना के ब्लाक अध्यक्षों का आज चयन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष वेदान्ती त्रिपाठी की सहमति, समस्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श कर जिलाध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी ने पन्ना जिले के 7 ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की है। ब्लाक अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार कल्याण परिषद की पूरी टीम जिले में अच्छी पत्रकारिता, पत्रकारों की समस्या का निराकरण एवं उनके हित में काम करेगी और विश्वास है कि ब्लाक अध्यक्षों के चयन के बाद संगठन और मजबूत होगा। पन्ना ब्लाक के लक्ष्मी शर्मा, अमानगंज ब्लाक के विजय सुहाने, शाहनगर ब्लाक के संजय त्रिपाठी, अजयगढ़ ब्लाक के हरकिशोर वाजपेयी, पवई ब्लाक के संतोष जैन, गुनौर ब्लाक के खुशीराम प्रजापति तथा देवेन्द्रनगर ब्लाक के शैलेष अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।
ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा के बाद वरिष्ठ सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी मनीष मिश्रा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण परिषद की शीघ्र ही ब्लाक इकाईयों का गठन हो जाने से जिले के पत्रकारों तथा जन समस्याओं के निराकरण में सहयोग मिलेगा। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को श्रीकांत दीक्षित, प्रदीप मजूमदार, नईम खान, संजय तिवारी, नदीमउल्ला खान, महबूब अली, लोकेश शर्मा, अमित खरे, सुनील अवस्थी, वी.एन. जोशी, अनिल तिवारी, दीपांत शर्मा, सतीष जायसवाल, मनोज रावत, संतोष तिवारी, रामबिहारी गोस्वामी, राजेन्द्र लोधी, विकास सेन, धनंजय श्रीवास्तव पवई, कैलाश सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं पत्रकार कल्याण परिषद के सदस्यों ने नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को बधाई दी है। इस आशय का प्रेस नोट जिलाध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी ने जारी किया है।