संभाला सहायक समाचार संपादक का पद
मुंबई। रोहित कुमार तिवारी ने मुंबई से प्रकाशित होने वाले ‘दैनिक दबंग दुनिया’ में सहायक समाचार संपादक के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रीय हैं और इंटरटेंमेंट की दुनिया पर अच्छी पकड़ रखते हैं। श्री तिवारी ने इसके पूर्व ‘एस-1’ न्यूज चैनल के अलावा ‘वायस ऑफ लखनऊ’, ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक भास्कर’ जैसे कई राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम किया है। दबंग दुनिया में उनकी नई पारी के लिए अशोक पांडेय (वरिष्ठ पत्रकार), प्रेम शुक्ल (‘दोपहर का सामना’), आनंद मिश्रा (एशियन एज), अनिल गलगली (अग्निशिला), पवन कुमार मिश्रा (अमर उजाला), शिवाकांत मिश्र (हिन्दुस्तान), एस. एन. दुबे (सीनियर जर्नलिस्ट), आदि सहित अनेक पत्रकारों व रचनाकारों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।