मध्यप्रदेश प्रेस क्लब का रजत जयंती वर्ष पर 9 को आयोजन
भोपाल / मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देश दुनिया मे मध्यप्रदेश का नाम करने वाली शख्सियतो को मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण से 9 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। प्रोग्राम भोपाल के होटल पलाश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा।
इस महनीय कार्यक्रम में जिन्हें सम्मानित किया जा रहा है उनमें कारगिल वार के लीडर रहे सेना से सेवानिवृत्त जनरल जीडी बख्शी जो जबलपुर के रहने वाले हैं उन्हें मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण दिया जायेगा । साथ ही परम कंप्यूटर की संरचना में सम्मिलित रहे कंप्यूटर वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रकांत राजू, देश विदेश में अपनी चित्रकला के कारण पहचाने जाने वाले श्री श्रेणिक जैन, दूरदर्शन और आकाशवाणी के अतिरिक्त महानिदेशक लेखक एवं साहित्यकार पंडित राजशेखर व्यास, फिल्मों में मध्यप्रदेश की अद्वितीय पहचान गोविंद नामदेव, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के स्थापित पत्रकार श्री राजेश बादल, सामाजिक कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले श्री अरविंद सदाशिव जोशी (मंडलेश्वर वाले) फिल्मों और टीवी के क्षेत्र में भोपाल का नाम रौशन करनं वाली दिव्यंका त्रिपाठी एवं कत्थक नृत्य के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की शान रागिनी मक्खर सहित 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।