मुंबई/ वरिष्ठ पत्रकार एस.एन.दुबे ने मुंबई से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक "दबंग दुनिया" के ठाणे ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
श्री दुबे इससे पहले पंजाब केसरी, नवभारत, नई दुनिया, मेट्रो 7 डेज, युनाइटेड महाराष्ट्र, आदि अनेक समाचारपत्रों में कार्य कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जन्मे श्री दुबे पिछले 15 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वे खोजी पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्होंने अनेक वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश किया है। पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता सम्मान, समाज दर्पण सम्मान, गंगा गोदावरी सम्मान, आदि अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी "पत्रकारिता कोश" में वे कल्याण के सूचना प्रभारी के रूप में भी जुड़े हैं।