पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
नीमच। वरिष्ठ पत्रकार एवं अभिकर्ता नन्दकिशोरजी शर्मा (नई दुनिया वालों) का 72 वर्ष की उम्र में कल निधन हो गया। श्री शर्मा नई दुनिया समाचार पत्र के 5 दशक से अभिकर्ता व संवाददाता रहे है।
श्री शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे जिन्हें ईलाज के लिए बुधवार की दोपहर उदयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही श्री शर्मा की ह्रदयगति रूक गई और उनका निधन हो गया।
श्री शर्मा मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे जिसने भी यह दु:खद समाचार सुना वह स्तब्ध रह गया। श्री शर्मा के जाने से परिजनों को भारी क्षति पहुंची है।
पत्रकार जगत व शहर में श्री शर्मा के निधन से शोक का माहौल छा गया है। शर्मा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, तीन पुत्रियों भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।
श्री शर्मा की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान विमला सदन-185 जवाहर नगर से गुरूवार सुबह 9 बजे निकलेगी।
नन्दकिशोर जी शर्मा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए पत्रकार संघ अध्यक्ष पी.मोतीलाल शर्मा, सचिव सुरेन्द्र सेठी, म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पं.ललित शर्मा, पत्रकार सुभाष ओझा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।