भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने कहा
साकिब ज़िया/दिल्ली। भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने बिहार और झारखंड में दो पत्रकारों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाना चाहिए।
न्यायमूर्ति प्रसाद ने नई दिल्ली में जारी एक बयान में कहा है कि देश में मीडियाकर्मियों पर हमले बढ़ रहे हैं। देश में मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकार सुरक्षित नहीं है। पिछले दो दिनों में बिहार और झारखंड में एक - एक पत्रकार की हत्या हुई है।
इस वर्ष अभी तक नौ पत्रकार और तीन लेखक मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाना चाहिए और उन पर हमलों से संबंधित मामलों की सुनवाई त्वरित अदालतों में होनी चाहिए।
(साकिब ज़िया मीडिया मोरचा के ब्यूरो प्रमुख हैं)