Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

दीपक अध्यक्ष, रजनीश रंजन और महफूज आलम बने उपाध्यक्ष

डब्ल्यूजेएआई, पटना इकाई का पुनर्गठन

पटना/ डब्ल्यूजेएआई की पटना जिला इकाई की नई कमिटी का गठन कर दिया गया है। संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल के निर्देश और राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि "पिक्कू" की सहमति से यह गठन  किया गया है।

इस क्रम में दीपक कुमार को पटना जिला इकाई का अध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया गया। अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद, दीपक कुमार और प्रदेश कोर टीम ने मिलकर नई जिला इकाई की घोषणा की।

नई टीम में रजनीश रंजन और महफूज आलम को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार को सचिव, शुभम कुमार और अरुण कुमार को संयुक्त सचिव, तथा दीपशिखा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी समिति में चेतन थिरानी, अजय शर्मा, मंजर सुलेमान, आदर्श कुमार, अमित कुमार और मिशन कुमार को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम ने टीम की जानकारी देते हुए कहा कि पटना जिला इकाई के अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, अमिताभ ओझा, राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि "पिक्कू", बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना