सीवान/ सीवान में सर्वसम्मति से वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया (डबल्यूजेएआई) की जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी बनाये गए-
उक्त घोषणा करते हुए डबल्यूजेएआई के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी ने बताया कि संगठन विस्तार के क्रम में सीवान जिले के लिए अभिषेक श्रीवास्तव (अभी भारत) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सचिन राज (बिहार न्यूज एक्सप्रेस) को उपाध्यक्ष, राकेश तिवारी (नारद मीडिया) को सचिव, साकिब अहमद (लाइव 10) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
श्री बागी ने बताया कि नए कार्यसमिति में अभी 3 सदस्य बनाए गए हैं जिनमें प्रसेनजीत चौरसिया (नारद मीडिया), निरंजन कुमार (आशा न्यूज), सरफराज अहमद (न्यूज इंडिया तक) शामिल हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि अगर जिला समिति आवश्यकता महसूस करे तो एक संयुक्त सचिव, एक कार्यालय सचिव और एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दो और सदस्यों को भी रखा जा सकता है। उन्होंने समिति से आग्रह किया कि नए सदस्य बनाये और जिला सम्मेलन करें ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को डबल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
उक्त जानकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने दी।
























