Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

वरिष्ठ पत्रकार राजशेखर कोटी का निधन

मैसूर/ वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार पत्र आंदोलना (कन्नड दैनिक)के संपादक राजशेखर कोटी का आज तड़के बेंगलुरु से लौटते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। 

श्री कोटी के अचानक निधन से मैसूर की मीडिया बिरादरी सदमे में है। पत्रकारों तथा मीडिया घरानों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने श्री कोटी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

श्री कोटी मूलरूप से गडग जिले के हुयीलागोला के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 1972 में समाचार पत्र आंदोलन की शुरूआत की थी। श्री कोटी अपने निष्पक्ष लेखन के कारण धर्मनिरपेक्षता तथा समाजवाद के पक्षधर माने जाते थे। उनका कॉलम ‘ इड्डाड्डु इधांगे’ मैसूर क्षेत्र के पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय था। श्री कोटी कर्नाटक मध्यमा अकादमी के सदस्य थे तथा दो बार मैसूर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी रहे थे। श्री कोटी कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार, एच के वीरांनागोडा पत्रकारिता पुरस्कार, सत्यकाम पुरस्कार, रॉटरी सुप्रीम पुरस्कार, टी आर एस पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय आर्यभट्ट पुरस्कार जैसे कई अन्य पुरस्कारों से नवाजे गए थे। 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना