Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

मीडिया समाचार के संपादक पवन कुमार दुबे का निधन

मुंबई/ मीडिया समाचार के संपादक व इंडियन प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार दुबे का रविवार को देहांत हो गया। वे लगभग 50 वर्ष के थे। सुबह उनके सीने में दर्द उठी और उनकी पत्नी ने उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और दोपहर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  उसी दिन शाम को उनके परिजनों, पत्रकार मित्रों ने अंधेरी के पारसी वाड़ा श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया। उनके निधन से पत्रकारों में शोक का माहौल है।

पवन कुमार दुबे पिछले एक दशक से हिंदी साप्ताहिक मीडिया समाचार का प्रकाशन कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों को संगठित करने के लिए इंडियन प्रेस एसोसिएशन की भी स्थापना की थी और पत्रकारों के हितों में कार्य करने के लिए काफी प्रयास किया था। पत्रकारिता कोश के संपादक आफताब आलम, सहायक संपादक राजेश विक्रांत, मीडिया समाचार व एसोसिएशन के डॉ. विनोद सागर, अनिल सालगांवकर, किरण भंडारी, रतनलाल बेहवाल, सतीश गुप्ता, सुहैल चौरसिया, अब्रार अहमद, अंतिम पर्याय समाचारपत्र के सहायक संपादक अजय त्रिपाठी, हमलोग संस्था की संयोजक लक्ष्मी यादव आदि ने श्री दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना