Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

मनोज सिन्हा को विष्णु प्रभाकर सम्मान

फोटो पत्रकार हैं श्री सिन्हा

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा के सन्निधि सभागार में विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान और इंडिया अनलिमिटेड द्वारा आयोजित समारोह में ‘’ सोशल मीडिया और लेखन’ विषय पर कल संगोष्ठी आयोजित की गयी। इस समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री से अलंकृत सुप्रसिद्ध साहित्यकार पद्मा सचदेवा थीं जबकि समारोह की अध्यक्षता दिल्ली हिन्दी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध भाषा विज्ञानी डा विमलेश क्राति वर्मा ने की। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डा गंगेश गुंजन, वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल, मनोज भावुक, अलका सिंह, क्षमा सिह, कुमार कृष्णन, ज्योत्सना अभिमन्यु सिंह बड़गुजर, शिवानंद द्विवेदी और अतुल कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर प्रसिद्ध फोटो पत्रकार मनोज सिन्हा सहित डा सौरभ मालवीय, राजेन्द्र सिंह कुंवर फरियादी, प्रज्ञा तिवारी और कौशल उप्रेती अपने- अपने क्षेत्र मे उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये सम्मानित किये गए। समारोह का संचालन जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत  और किरण आर्या ने किया। इस मौके पर गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा की मंत्री कुसुम शाह, योजना और कुरूक्षेत्र के संपादक राजेश झा, राष्ट्रीय गांधी संग्राहलय के उपनिदेशक उत्तम सिन्हा, नंदन शर्मा, अनुराधा, श्वेता हिना, अनंत शर्मा अनंत, द डे आफ्टर मंथ के प्रधान संपादक अशोक झा, प्रवीर राज और मनोज सिंह उपस्थित थे।

 

 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना