प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा के बाद जिलाध्यक्ष ने की कार्यकारिणी घोषित
पन्ना। पत्रकार कल्याण परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री वेदांती त्रिपाठी की सहमति से जिला अध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी ने पन्ना जिला कार्यकारिणी की घोषणा एक मीटिंग के बाद कर दी है।
जिला कार्यकारिणी के गठन के पूर्व एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें पत्रकारों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी और इसके बाद इन समस्याओं के निराकरण के लिए एक सक्रिय कार्यकारिणी होने की चर्चा कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें वी.एन. जोशी, सतीष जायसवाल, मुकेश विश्वकर्मा, रिजवान खान अजयगढ़, धनंजय श्रीवास्तव पवई, श्याम तिवारी गुनौर और चम्पत राय तिवारी अमानगंज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महबूब अली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आईबीसी टीवी न्यूज के संवाददाता अमित खरे को सचिव बनाया गया है। साथ ही सह सचिव के रूप में लोकेश शर्मा और टाईगर खान का चयन किया गया।
पत्रकारों की बातों को लोगों तक पहुंचाने के लिए लक्ष्मी नारायण चिरोलया को प्रवक्ता घोषित किया गया है। इसी तरह महासचिव के रूप में संतोष तिवारी, बालकृष्ण शर्मा, सुनील अवस्थी, अनिल तिवारी, दीपांत शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, पवन पाठक, राकेश लखेरा को चयन किया गया है। राम बिहारी गोस्वामी, पुष्पेन्द्र तिवारी लाला, कैलाश रैकवार, यज्ञदत्त शर्मा, राजेन्द्र लोधी, कमलेश माली, संतोष अवस्थी, रूद्र प्रताप सिंह, सौरभ साहू, बृजकिशोर द्विवेदी, के.के. यादव और मनीष सारस्वत कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य चुने गये हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी होंगे, जिसमें कृष्णकांत शर्मा, मनीष मिश्रा, श्रीकांत दीक्षित, नईम खान, संजय तिवारी, जगदीश नामदेव, राकेश शर्मा और नदीमउल्ला खान शामिल हैं।
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पत्रकार कल्याण परिषद पन्ना जिले में पत्रकारों के हित में कई कार्य कर रहे हैं। पत्रकारों की समस्याओं भी अधिक हैं, किसी भी पत्रकार को कवरेज किसी तरह की कोई परेशानी न हो और समस्याओं के निराकरण के लिए एक सक्रिय कार्यकारिणी का होना बहुत आवश्यक था जो आज पूरा हुआ है। शीघ्र ही पत्रकार कल्याण परिषद एक बड़ा आयोजन कर ब्लाक कार्यकारिणियों का गठन करेगा और ग्रामीण अंचलों में पत्रकारिता करना एक कठिन चुनौती है, कई बार ग्रामीण क्षेत्र के संवाददाता विषम परिस्थितियों का सामना करते हैं, उन्हें समस्याएं न हों, इसके लिए भी पत्रकार कल्याण परिषद एक नीतिगत फैसला करेगा और प्रशासन के साथ संवाद स्थापित कर इस तरह की हर समस्या का निराकरण कराएंगे। जिलाध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पन्ना में पत्रकार भवन की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही है, यहां के जनप्रतिनिधियों ने कई बार पत्रकार भवन और पत्रकार कॉलोनी की आवश्यकता महसूस की, लेकिन आज तक सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। जब भी कोई आयोजन होता है तो अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस तरह के वायदे तो करते हैं, लेकिन उन्हें ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाता है। हमारी पूरी कार्यकारिणी का प्रयास होगा कि एक वर्ष के अंदर पत्रकार भवन हेतु भूमि का चयन कर पत्रकार भवन का निर्माण कराया जाये। जहां पर बैठकर पत्रकार अपना कार्य कर सकते हैं, इसी तरह पत्रकारों की आवास समस्या के निराकरण के लिए पत्रकार आवास कॉलोनी की ओर भी प्रयास किए जाएंगे।