Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

47वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2016 के लिए फिल्मों का चयन

भारतीय पैनोरमा वर्ग हेतु 26 फीचर फिल्मों का चयन 

भारतीय पैनोरमा 2016 ने गोवा में आयोजित 47वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव – 2016 में दिखाए जाने के लिए फीचर और गैर फीचर फिल्मों के अंतिम चयन की घोषणा की है।

जाने-माने अभिनेता और निर्देशक श्री राजेन्द्र सिंह बाबू के नेतृत्व में  फीचर फिल्मों की  जूरी ने 230 योग्य प्रविष्टियों में से 22 फिल्मों का चयन किया है। 13 सदस्यों की जूरी ने चयन को अंतिम रूप देने में एक महीने लिया है। जूरी में निम्नलिखित सदस्यों को शामिल किया गया है : 

·         रमा विज, निर्माता और निर्देशक

·         अरूप मन्ना, निदेशक

·         सी वी रेड्डी, निर्माता और निर्देशक

·         गिरीश मोहिते, निर्माता और निर्देशक

·         डॉ लालकृष्ण पुट्टास्वामी, लेखक

·         एन कृष्णकुमार, निर्माता और निर्देशक

·         सब्यसाची महापात्रा, फिल्मकार

·         संजय पवार, निदेशक और स्तंभकार

·         सतिंदर मोहन, समीक्षक और पत्रकार

·         स्वप्न मल्लिक, पत्रकार और फिल्म समालोचक

·         उदय शंकर पाणि, लेखक और फिल्म निर्माता

·         श्री अहाथियान, निर्माता और निर्देशक

 

 जूरी ने जी. प्रभा द्वारा निर्देशित संस्कृत फिल्म “इश्ति” की भारतीय पैनोरमा 2016 की उद्घाटन फीचर फिल्म के रूप में सिफारिश की है।

भारतीय पैनोरमा 2016 विनियम की धारा 8.6 के अनुसार 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2015 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म “बाहुबली” निर्देशक एस एस राजामौलि को भारतीय पैनोरमा 2016 में शामिल किया गया है।

तीन मुख्यधारा फिल्मों का भी 47वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2016 के भारतीय पैनोरमा वर्ग के अधीन चयन किया गया है। 47वें  भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2016 के लिए के भारतीय पैनोरमा वर्ग हेतु 26 फीचर फिल्मों का चयन किया गया है. 

 

क्र.सं.

फिल्म के शीर्षक

भाषा

निदेशक

1.  

रुपांथरम

मलयालम

एम बी पद्मकुमार

2.  

हरिकथा प्रसंग

कन्नड

अनन्या कासरवल्ली

3.  

नट सम्राट – असा नट होने नाही

मराठी

महेश मांजरेकर

4.  

लोक्टक लाईरेभबी

मणिपुरी

होराओ पबन कुमार

5.  

बास्‍तु शॉप

बंगाली

कोशिक गांगुली

6.  

वीरम माक्‍बेथ

मलयालम

जयराज राजशेखरन नायर

7.  

एक अलबेला

मराठी

शेखर सारटेंडेल

8.  

काडु पुक्‍कुन्‍ना नेरम

मलयालम

डॉ. बीजु

9.  

यू टर्न

कन्‍नड़

पवन कुमार

10.            

इश्ति

संस्‍कृत

जी. प्रभा

11.            

शंखाचिल

बंगाली

गौतम घोष

12.            

इरुधी सुतरू

तमिल

सुधा कोंगारा

13.            

पिंकी ब्‍यूटी पार्लर

हिन्‍दी

अक्षय सिंह

14.            

मंत्रा

अंग्रेजी

निकोलस खारकोंगर

15.            

रिंगन

मराठी

मकरंद माणे

16.            

ओन्‍नाथ

खासी

प्रदीप कुरबाह

17.            

चित्रोकार

बंगाली

साइबल मित्रा

18.            

सहज पाथेर गप्‍पो कलर्स ऑफ इनोसंस

बंगाली

मानस मुकुल पाल

19.            

के. सेरा सेरा

कोंकणी

राजीव शिंदे

20.            

अल्‍लामा

कन्‍नड़

टी.एस. नागाभर्णा

21.            

साइरत

मराठी

नागराज मंजुले

22.            

दिक्‍चोव बनात पलाक्‍स

असमिया

संजीब साभापंडित

23.            

बाहुबली (63वें एनएफए में सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म)

तेलुगु

एस.एस. राजामौलि

24.            

बाजीराव मस्‍तानी

हिन्‍दी

संजय लीला भंसाली

25.            

एयरलिफ्ट

हिन्‍दी

राजा कृष्‍ण मेनन

26.            

सुल्‍तान

हिन्‍दी

 

अली अब्‍बास जाफर

जाने-माने वृत्तचित्र निर्माता श्री अरविंद सिन्हा की अध्यक्षता वाली गैर फीचर फिल्मों की जूरी ने 198 योग्य प्रविष्टियों में से 21 फिल्मों का चयन किया। 7 सदस्यों की जूरी ने चयन को अंतिम रूप देने के लिए एक महीने का समय लिया। जूरी के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं :-

·         आरती श्रीवास्तव, वृत्तचित्र निर्माता

·         अभिजीत मजूमदार, वृत्तचित्र निर्माता

·         गौतम बेनेगल, एनीमेशन फिल्म निर्माता

·         मधुरिता आनंद, फिल्म लेखक और निर्देशक

·         रॉनेल हाओबम, वृत्तचित्र निर्माता

·         प्रो सुरेश शर्मा, फिल्म समीक्षक और वृत्तचित्र फिल्मकार

बोबो के.एच. द्वारा निर्देशित इमा साबित्री फिल्‍म का गैर-फीचर फिल्म जूरी द्वारा उद्घाटन फिल्म के रूप में चयन किया गया है।

भारतीय पैनोरमा 2016 विनियम की धारा 8.6 के अनुसार 63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 की सर्वश्रेष्‍ठ गैर फीचर फिल्म, "अमदावाद मा फेमस" जो हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित है, को  भारतीय पैनोरमा 2016 में सीधे प्रवेश के आधार पर शामिल किया गया है।

भारतीय पैनोरमा 2016 विनियम की धारा 8.6 के अनुसार 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 की सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म “अमदावाद मा फेमस” निर्देशक हार्दिक मेहता को भारतीय पैनोरमा 2016 मेंसीधे प्रवेश के आधार पर शामिल किया गया है।

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना