Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

“भारतीय सिनेमा का सफरनामा” पुस्तक का हुआ लोकार्पण

 गोवा । गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के आज दूसरे दिन सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने भारतीय पैनोरमा के शुभारंभ के अवसर पर प्रकाशन विभाग की नयी पुस्तक “भारतीय सिनेमा का सफरनामा” का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सूचना और प्रसारण सचिव विमल जुल्का, प्रकाशन विभाग की प्रमुख इरा जोशी और फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां में प्रख्यात फिल्म निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा, अभिनेता पवन मल्होत्रा और अभिनेत्री दिव्या दत्ता  मौजूद थीं।

 ‘‘भारतीय सिनेमा का सफरनामा’’ में भारतीय सिनेमा की शताब्दी के अवसर पर सिनेमा के विविध पक्षों की समक्ष जानकारी देने का एक सार्थक प्रयास किया गया है। लगभग दो सौ पृष्ठों की इस पुस्तक में 31 अध्याय है। इसमें नौ साक्षात्कार और 22 लेख शामिल हैं। इस पुस्तक में सिनेमा को नई पहचान देने वाले प्रतिष्ठित फिल्मकारों ने योगदान किया है। गुलजार, जहनू बरूआ, महेश भट्ट, मुजफ्फर अली, एन चन्द्रा, रमेश सिप्पी, दिप्ती नवल, खैय्याम, तिग्मांशू धूलिया, प्रसून जोशी, कैलाश खेर और सिने जगत से जुड़े कई लेखक पत्रकारों ने रूपहले पर्दे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें पाठकों से साझा की हैं।

जय सिंह के संपादन में यह पुस्तक क्षेत्रीय सिनेमा पर भी विशेष सामग्री लिये हुए है।

 

 


 

           

 

 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना