Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

भास्कर समूह के चेयरमेन रमेशचंद्र अग्रवाल का निधन

हवाई अड्डे पर पडा दिल का दौरा, अंतिम संस्कार गुरूवार को भोपाल में

अहमदाबाद/ हिन्दी समाचार पत्र दैनिक भास्कर समूह के चेयरमेन रमेशचंद्र अग्रवाल का आज सुबह 11 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। वे लगभग 73 वर्ष के थे। श्री अग्रवाल की तबीयत उस समय बिगड गयी जब वह यहां से राजकोट जाने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें दिल का दौरा पडने के चलते मृत घोषित कर दिया। श्री अग्रवाल का अंतिम संस्कार गुरूवार को भोपाल में किया जाएगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल, गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने श्री अग्रवाल के निधन का समाचार मिलने पर अस्पताल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

श्री अग्रवाल मीडिया उद्योग से करीब 42 साल से जुडे थे। उनके नेतृत्व में दैनिक भास्कर देश का शीर्ष अखबार बन गया। वर्ष 1995 में मध्य प्रदेश में भास्कर का प्रभुत्व स्थापित हुआ जिसके बाद जिसके बाद दूसरों राज्यों और हिंदी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी अखबार का प्रकाशन शुरू किया गया। उनकी अगुवाई में पहली बार कोई हिंदी अखबार देश का सबसे अधिक पढा जाने वाला समाचार पत्र बना। भोपाल विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए करने वाले श्री अग्रवाल को मीडिया के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राजीव गांधी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 2003, 2006 और 2007 में इंडिया टुडे द्वारा उन्हें भारत के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल किया गया था। उन्हें वर्ष 2012 में फोर्ब्स ने देश सबसे अमीर लोगों की सूची में 95 वें स्थान पर रखा था।

मीडियामोरचा परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि . 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना