अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार इंद्र मोहन पन्नू
आफताब आलम/ मुंबई। मुंबई सहित पुरे देशभर में कार्यरत फिल्म , टेलीविजन और मनोरंजन जगत से जुड़े पत्रकारों की संस्था चेंबर ऑफ फिल्म जर्नालिस्ट का यहां मुंबई में आयोजित एक बैठक में गठन किया गया। यह संस्था फिल्म और टेलीविजन और मनोरंजन जगत से जुड़े पत्रकारों और सितारों के बीच सेतु का काम करेगी और साथ ही फिल्म और टेलीविजन पत्रकारों के स्वाभिमान को और ऊंचा करेगी।
मुंबई के अंधेरी पश्चिम में हुयी संस्था की बैठक में निम्न नामों पर चर्चा हुयी जिसमें चेंबर ऑफ फिल्म जर्नालिस्ट का अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार इंद्र मोहन पन्नू को बनाया गया है जबकि जानी मानी ट्रेड मैगजीन कंप्लीट सिनेमा के मालिक और संपादक अतुल मोहन और दोपहर का सामना के वरिष्ठ पत्रकार किशोर शाही को संयुक्त रुप से उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सचिव पद की जिम्मेदारी दैनिक भाष्कर के युवा पत्रकार धर्मेंद्र प्रताप सिंह को दी गयी है। सह सचिव राजस्थान पत्रिका के तेज-तर्रार रोहित तिवारी को और संयुक्त सचिव पंजाब केसरी के वीरेंद्र मिश्रा को बनाया गया है।
प्रचार सचिव होंगे शशिकांत सिंह। पीटीआई की युवा महिला पत्रकार मनीषा रेगे को चेंबर ऑफ फिल्म जर्नालिस्ट का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस संस्था की कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में पीटीआई के आनंद मिश्रा, मायापुरी के शरद राय, एबीपी न्यूज के संदीप पांड्या को और सहारा समय के इम्तियाज अजीम को शामिल किया गया है।
चेंबर ऑफ फिल्म जर्नालिस्ट के संरक्षक मंडल में नवभारत टाईम्स के मिथलेश सिन्हा दक्षिण मुंबई के संपादक सुमंत मिश्र और दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार अजय ब्रम्हात्मज के साथ साथ फिल्म सिटी और किंगस्टार के नरेन्द्र गुप्ता को भी शामिल किया गया है।
मार्गदर्शन मंडल में लाईव इंडिया के पराग छापेकर , वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र उपाध्याय, ज्योति वेंकटेश, भारती दुबे और दैनिक भास्कर के अनिल राही को शामिल किया गया है। चेंबर ऑफ फिल्म जर्नालिस्ट के गठन से देश भर के फिल्म , टेलीविजन और मनोरंजन जगत से जुड़े पत्रकारों ने नये पदाधिकारियों को बधाई दी है।