पटना/ वरिष्ठ पत्रकार फरजंद अहमद नहीं रहे. आज रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। फरजंद अहमद ने इंडिया टुडे को लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं दी। वे इंडिया टुडे समूह से डिप्टी एडिटर के पद से रिटायर हुए। यहां उनकी पहचान कई बड़ी ख़बरों के लिए देश में बनी। फरजंद ने रिटायरमेंट के बाद भी पत्रकारिता में अपनी सक्रियता जारी रखी। वे कॉलम लिखते रहे।
बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने उन्हें राज्य सूचना आयुक्त भी बनाया, जहां उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जानकारियां देने की व्यवस्था को बिहार में सरल बनाया। बाद में, इन्हें उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने भी प्रदेश के परामर्शी समूह में शामिल किया।