Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

नेताओं को रुलाने वाले मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग नहीं रहे

राजनीतिक विषयों पर थी पकड़, कार्टूनों से नेताओं को घेरते थे 

नयी दिल्ली।  देश के जाने माने कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का आज यहां अपने निवास पर लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। श्री तैलंग पिछले डेढ़ साल से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।

राजस्थान के बीकानेर में जन्मे सुधीर तैलंग ने अपना करियर मुंबई में 'इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया' के साथ वर्ष 1982 में शुरू किया था।  हालाँकि उन्होंने अपना पहला कार्टून 1970 में ही बनाया था। वर्ष 1983 में उन्होंने टाइम्स समूह के हिंदी अख़बार “नवभारत टाइम्स” के साथ काम करना शुरू किया। उसके बाद वे अंग्रेज़ी अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स के साथ जुड़ गए।

अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस और टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ भी वे जुड़े रहे। लेकिन  एशियन एज से जुडने के बाद उन्होंने किसी अख़बार के लिए काम करना बंद कर दिया था।

2004 में उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया गया था।  उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कार्टूनों की एक शृंखला किताब की शक्ल में लाँच की थी, जिसका नाम था- नो प्राइम मिनिस्टर।

जाने माने कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग के निधन पर मीडिया जगत और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मीडियामोरचा परिवार उन्हे श्रद्धांजली अर्पित करता है । 

Go Back

Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना