मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की
पटना/ बिहार सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कमलाकांत का आज निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कमला कान्त उपाध्याय के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी थे। उन्होंने सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग में संयुक्त निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निवर्हन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री के जन-सम्पर्क पदाधिकारी के रूप में भी लंबे अर्से तक अपनी सेवायें दी थी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों के दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुंगेर में सेवा करते हुए गत वर्ष उन्होंने स्वेच्छा से अवकाश ले लिया था। अवकाश के बाद वे पटना में रह रहे थे।
उनके निधन पर बिहार के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है ।