Menu

 मीडियामोरचा

____________________________________पत्रकारिता के जनसरोकार

Print Friendly and PDF

दिग्गज पत्रकारों को खाली करने होंगे अवैध कब्जे

अतुल मोहन सिंह / लखनऊ। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाने वाले मीडिया को अखिलेश यादव सरकार ने अंतत: नैतिकता का पाठ पढ़ाया। शासन के निर्देश पर राज्य सम्पत्ति विभाग ने अनाधिकृत तौर पर सरकारी आवासों में रह रहे 27 क्रीमीलेयर पत्रकारों को आवास खाली करने का नोटिस थमाया है। आवास खाली कराए वालों में तमाम ऐसे दिग्गज पत्रकार हैं, जिनकी तूती सत्ता के गलियारों में बोलती है। निष्पक्ष दिव्य संदेश ने ऐसे सफेदपोश पत्रकारों के खिलाफ अभियान छेड़ा था। जिसको लेकर मीडिया के एक बड़े वर्ग ने जमकर विरोध किया था। लेकिन पत्रकारों का युवा वर्ग, नेता और नौकरशाही ने इस मुहिम का जमकर समर्थन किया था। शासन ने निष्पक्ष दिव्य संदेश की मुहिम को सही मानते हुए कार्रवाई की है।

राज्य सम्पत्ति अधिकारी राज किशोर यादव ने बताया कि ने मई माह में अनाधिकृत तौर पर रह रहे 33 पत्रकारों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा था। जिसमें छह पत्रकारों ने सरकारी आवास खाली कर दिया था। बाकी बचे 27 पत्रकारों को दुबारा आवास खाली कराए जाने के लिए नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से रह रहे ऐसे पत्रकारों को आवास खाली कराए जाने का नोटिस भेजा गया है जिनकी राज्य मुख्यालय पर मान्यता समाप्त हो गई है, अथवा लखनऊ से बाहर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 294 मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राजकीय आवास आवंटित हैं, जिनमें से 291 पत्रकारों को राजकीय आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं।    उन्होंने निष्पक्ष दिव्य संदेश की मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समाचार पत्र ने लीक से हटकर काम किया है। शासन ने निष्पक्ष दिव्य संदेश की खबरों को संज्ञान में लेकर यह कार्रवाई की है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सम्पत्ति विभाग द्वारा भेजी गई नोटिस से दिग्गज पत्रकारों में हड़कम्प मच गया है। इनमें से कई पत्रकारों की तूती सत्ता के गलियारों में बोलती है। अधिकतर पत्रकारों ने अपने सरकारी आवास को बचाने के लिए तिकड़म और पैरवी शुरू कर दी है।
पत्रकार का नाम
पवन मिश्रा

अशोक कुमार सिंह
अमन अब्बास
शशांक शेखर त्रिपाठी
अब्बास हैदर
श्रीमती मंजू उपाध्याय
कुमार सौवीर
विजय सिंह
संजय श्रीवास्तव
अवधेश
जितेन्द्र सिंह
इरशाद इल्मी
राम कुमार यादव (दिवंगत)
असिफ बर्नी
अबरार अहमद फारूखी
नादिर वहाब खां
के.डी बनर्जी (दिवंगत)
श्रीमती प्रतिभा सिंह
नगेन्द्र प्रताप
दिनेश पाठक
हरीश मिश्र
दयानंद सिंह
संजय गुप्ता
सुतापा मुखर्जी
राघवेन्द्र नारायण मिश्र
सी.एस. वर्मा
रामेन्द्र प्रताप सिंह
पंकज कुमार सिंह
संजय जौहरी
शोभित मिश्र
जे.बी. नैनवाल
राजीव त्रिपाठी
आलोक अवस्थी
सरकारी आवास संख्या

1/1 कैसरबाग कालोनी
1/16 कैसरबाग कालोनी
2/7 कैसरबाग कालोनी
12 ए, राजभवन
जे-1/4 डालीबाग
ईडी-33 तालकटोरा
एमआईजी-03 अलीगंज
1106 लाप्लास कालोनी
बी-301 बहुखण्डीय माल एवेन्यू
57 विधायक निवास
51 विधायक निवास
61 विधायक निवास
174 विधायक निवास
145 विधायक निवास
12 विधायक निवास
50 विधायक निवास
7/8 डालीबाग कालोनी
सी-30 बटलर पैलेस
बी-133 इंदिरा नगर
बी-141 इंदिरा नगर
1/2 कैसरबाग कालोनी
सी-13 दिलकुशा कालोनी
बी-2 दिलकुशा कालोनी
सी-3 निराला नगर कालोनी
3/1 डालीबाग
3/6 डालीबाग
5/2 डालीबाग
7/13 डालीबाग
एम.जी. 94 अलीगंज
एमआईजी-23 अलीगंज
एमआईजी-79 अलीगंज
71 गुलिस्तां कालोनी
105 लाप्लास कालोनी

 

 

Go Back



Comment

नवीनतम ---

View older posts »

पत्रिकाएँ--

175;250;e3113b18b05a1fcb91e81e1ded090b93f24b6abe175;250;cb150097774dfc51c84ab58ee179d7f15df4c524175;250;a6c926dbf8b18aa0e044d0470600e721879f830e175;250;13a1eb9e9492d0c85ecaa22a533a017b03a811f7175;250;2d0bd5e702ba5fbd6cf93c3bb31af4496b739c98175;250;5524ae0861b21601695565e291fc9a46a5aa01a6175;250;3f5d4c2c26b49398cdc34f19140db988cef92c8b175;250;53d28ccf11a5f2258dec2770c24682261b39a58a175;250;d01a50798db92480eb660ab52fc97aeff55267d1175;250;e3ef6eb4ddc24e5736d235ecbd68e454b88d5835175;250;cff38901a92ab320d4e4d127646582daa6fece06175;250;25130fee77cc6a7d68ab2492a99ed430fdff47b0175;250;7e84be03d3977911d181e8b790a80e12e21ad58a175;250;c1ebe705c563d9355a96600af90f2e1cfdf6376b175;250;911552ca3470227404da93505e63ae3c95dd56dc175;250;752583747c426bd51be54809f98c69c3528f1038175;250;ed9c8dbad8ad7c9fe8d008636b633855ff50ea2c175;250;969799be449e2055f65c603896fb29f738656784175;250;1447481c47e48a70f350800c31fe70afa2064f36175;250;8f97282f7496d06983b1c3d7797207a8ccdd8b32175;250;3c7d93bd3e7e8cda784687a58432fadb638ea913175;250;0e451815591ddc160d4393274b2230309d15a30d175;250;ff955d24bb4dbc41f6dd219dff216082120fe5f0175;250;028e71a59fee3b0ded62867ae56ab899c41bd974

पुरालेख--

सम्पादक

डॉ. लीना