राष्ट्रीय एडीटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के साथ तालमेल से पत्रकारों की समस्याओं के निवारण की होगी कोशिश
जम्मू/ जम्मू समाचारपत्र संपादक गिल्ड का आज यहां गठन किया। यह पत्रकारों की समस्याओं और उनके कल्याण के लिए काम करेगा। गिल्ड के अध्यक्ष राज दलूजा बनाये गये। श्री राम कुमार दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष और श्री राजीव महाजन, सैयद इकबाल काजमी, सुभाष मेहरा को उपाध्यक्ष तथा विजय गुप्ता को महासचिव बनाया गया है। श्री विशाल चोपड़ा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री दलूजा ने कहा कि जल्द ही गिल्ड को राष्ट्रीय एडीटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया में पंजीकृत करवाकर उसके साथ तालमेल से काम किया जायेगा।
श्री साहनी ने कहा कि जल्द ही पत्रकारों के लिए प्रेस कालोनी, विज्ञापन, स्वास्थ्य बीमा, भविष्य सुरक्षा आदि मसलों पर विचार-विमर्श करके कोई निर्णय लिया जायेगा। इस संबंध में सेमिनार आयोजित किये जायेंगे जिनमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया जायेगा।