पटना। सामाजिक संस्था ‘आह्वान’ ने “बिहार विधान सभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका” पर कार्यशाला का आयोजन किया है। यह कार्यशाला आज पटना के गांधी संग्रहालय में दोपहर 1:45 बजे से होगा।
सोशल मीडिया पर आधारित इस कार्यशाला में कई सोशल मीडिया के विशेषज्ञ और तकनीकी जानकर के साथ ही सोशल मीडिया में हस्तक्षेप रखने वाले लोगों से लोग रुबरू होंगे। वे अपनी बात भी शेयर कर सकते हैं और इससे जुड़ी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
सामाजिक संस्था ‘आह्वान’ सामाजिक सरोकारों को लेकर लगातार सक्रिय रहा है। यह आयोजन भी उसी की कड़ी है। इसके संस्थापक बिरेन्द्र कुमार यादव के अनुसार इसमें आपकी उपस्थिति हमें ताकत देगी, उत्साह देगी और प्रेरणा भी। एक बार फिर हम आपको कार्यशाला के लिए आमंत्रित करते हैं।